कॉर्नफ्लोर कैसे बनता है, उपयोग, फायदे | Corn flour in hindi

Cornflour in hindi

नमस्कार इस लेख में हम बात करेंगे कॉर्न फ्लोर क्या है? एवं इसके फायदे उपयोग, रेसिपी ( Corn Flour ) के बारे में। तो Corn flour को आप किसी भी किराना या सुपर मार्केट से खरीद सकते हैं इसमें आप एक सावधानी जरूरत है कि आप केवल ब्रांडेड कॉर्नफ्लोर ही खरीदें क्योंकि बाजार में कई प्रकार के कॉर्न फ्लोर ब्रांड उपलब्ध होते हैं जो कि किसी और चीज से बनाए जाते हैं।

कॉर्नफ्लोर रसोईघर एवं रेसिपी बनाने में काम आता है। काॅर्न फ्लोर (cornflour) को कॉर्न स्टार्च (corn starch), मक्के का स्टार्च, मेज स्टार्च (maize starch) भी कहते हैं।

कॉर्न फ्लोर का हिंदी नाम | Corn flour Meaning In Hindi



कॉर्नफ्लोर दो शब्दों से मिलकर बना है – Corn + flour जिसमें Corn का मतलब मक्का और flour का मतलब आटा होता है। तो सीधे शब्दों में कहा जाए कि मक्के के आटे को कॉर्न फ्लोर कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है मक्के का आटा अलग होता है। और कॉर्नफ्लोर अलग होता है। मक्के के आटे और कॉर्न फ्लोर में क्या अंतर है। जो हम आपको नीचे लेख में बताएंगे।

कॉर्न फ्लोर में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं एवं बच्चों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कि कॉर्नफ्लोर कैसे बनता है और इसका उपयोग कहां कहां किया जाता है।

कॉर्नफ्लोर कैसे और किससे बनता है।

कॉर्नफ्लोर पाउडर मक्के से बनता है कॉर्न फ्लोर बनाने के लिए सबसे पहले मशीनों द्वारा मक्के को सुखाकर उसका छिलका हटाया जाता है। इसके बाद मशीनों द्वारा इस को पीसकर बिल्कुल पाउडर की तरह बनाया जाता है। जिसे कॉर्नफ्लोर कहते हैं। जो कि बिल्कुल फॉर्म या मुलायम रहता है।

कॉर्न फ्लोर का उपयोग एवं इस्तेमाल

  1. साधारण तौर पर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल फिलर, बाइन्डर के रूप में और तरल खाद्य सामग्री को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है।
  2. कॉर्न फ्लोर सब्जी को गाढा करने के काम आता है।
  3. कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल आलू की टिक्की बनाने में भी किया जाता है। इससे आलू की टिक्की पटती नहीं है।
  4. कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कोफ्ते बनाने, मंचूरियन की ग्रेवी को गाढ़ा करने, फ्रेन्च फ्राय को क्रिस्पी कोटिंग देने के भी किया जाता है।
  5. इसका इस्तेमाल कई मिठाइयां बनाने में भी किया जाता है – जैसे कि गुलाब जामुन, छेना शादी।
  6. कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल केक एवं कई प्रकार की सॉस बनाने के लिए भी किया जाता है।
  7. जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है बाय कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होता है।

कॉर्नफ्लोर के फायदे | Corn Flour Benifits in hindi

Corn Flour यह बहुत ही फायदेमंद है कॉर्नफ्लोर में बहुत प्रकार के पोषक तत्व और प्रोटीन विटामिन हैं जो कि हमें बहुत फायदा प्रदान करते हैं मैं फायदे निम्नलिखित हैं।

  1. प्रोटीन की कमी को पूरा करता है।
  2. कॉर्न फ्लोर में फाइबर की मात्रा होती है एवं हमारे शरीर के लिए लगभग रोजाना 1 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है तो कॉर्नफ्लोर के उपयोग से यह कमी पूरी हो जाती है।
  3. ऐमिलोस, सेल्यूलोस और लिग्निन अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है. इससे हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है और ये हमारी आँतों के लिए भी लाभकारी होता है।
  4. कॉर्न फ्लोर का सेवन करने से हमें पेट की समस्या से राहत मिलती है जैसे कि अपच कब्ज गैस आदि।

कॉर्नफ्लोर के नुकसान | Corn flour sides effects in hindi

  1. Corn flour में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा पाया जाता है। जिससे यह हमारे शरीर के अंदर ग्लूकोज की मात्रा को जल्दी से बढ़ा देता है जोकि शुगर के मरीजों के लिए ठीक नहीं है।
  2. कॉर्न फ्लोर का ज्यादा उपयोग करने से हरदा से संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती है
  3. आजकल मक्का का उपयोग कई दवाइयों के इस्तेमाल पर बादल किया जा रहा है जिससे वह हमें थोड़ा बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
  4. कॉर्नफ्लोर आपको बाजार से अच्छी कंपनी का ही लेना चाहिए क्योंकि बाजार में कुछ खराब प्रकार के भी कॉर्नफ्लोर उपलब्ध हैं जो आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

Corn flour में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कॉर्न फ्लोर में बहुत प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो निम्नलिखित हैं-

  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • फैट
  • विटामिन b1 B2 B3
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • जिंक
  • पोटेशियम
  • फास्फोरस
  • मैग्नीशियम

कॉर्नफ्लोर (Cornflour) और मक्के के आटे में अंतर

  • मक्के का आटा कॉर्नमील फ्लोर (cornmeal flour) कहलाता है जबकि कॉर्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है।
  • कॉर्न फ्लोर बनाने के लिए पहले मक्के के दाने से उसका छिलका हटाया जाता है और फिर उसे पाउडर की तरह पीसकर तैयार किया जाता है। लेकिन मक्के का आटा मक्के के दानों को ऐसे ही मशीन से पीसकर तैयार हो जाता है।
  • कॉर्नफ्लोर बिल्कुल पाउडर की तरह मुलायम होता है लेकिन मक्के का आटा चक्की के द्वारा पीसा जाता है इसलिए यह थोड़ा दरदरा टाइप का होता है।
  • कॉर्न फ्लोर पाउडर का रंग सफेद होता है लेकिन मक्के के आटे का रंग पीला या हल्का पीला होता है।

Corn flour in hindi video: कॉर्न फ्लोर की पूरी जानकारी वीडियो

Video by raj rani

तो यह थी कॉर्न फ्लोर के बारे में कुछ जानकारी तो आपको यह लेख कैसा लगा इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें टिप्पणी करके हमें जरूर बताएं।

इन्हें भी पढ़ेंरागी क्या है? इसके फायदे व नुकसान

आरारोट क्या है कैसे बनता है और इसके फायदे और इस्तेमाल

16 thoughts on “कॉर्नफ्लोर कैसे बनता है, उपयोग, फायदे | Corn flour in hindi”

  1. Pingback: रागी क्या है? इसके उपयोग, फायदे एवं नुकसान | Ragi in hindi

  2. Pingback: Ararot in Hindi: जानिए आरारोट का इस्तेमाल, फायदे और यह कैसे बनता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *