10 कामगार कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय | kil Muhase Hatane ke gharelu upay

Kil Muhase Hatane ke gharelu upay

नमस्कार आज के इस लेख में मैं आपको बताने वाली हूं कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय ( Kil Muhase Hatane ke gharelu upay) अगर आप कील मुहांसों से परेशान है एवं उन्हें ठीक करना चाहती हैं तू आज कील मुंहासे को ठीक करने के लिए अचूक रामबाण घरेलू इलाज बताने वाली हूं।

कील मुंहासे (Pemple) आजकल किशोर लड़का लड़कियों को सबसे ज्यादा होते हैं। एवं किशोरावस्था में आप अपना चेहरा साफ और सुंदर एवं गोरा चाहती हैं और इसी समय आपको कील मुंहासे परेशान करते हैं। तो घबराएं नहीं हम आपको कील मुहांसों को दूर करने के लिए अचूक उपाय बताने वाले हैं जिन्हें आप घर पर ही उपयोग करके अपने कील मुंहासे दूर कर सकती हैं। चाहे आप लड़का हो या लड़की।

कील मुंहासे ज्यादातर ऑयली चेहरे, हारमोंस में बदलाव, पाचन क्रिया, कब्ज आदि से होते हैं। तो सबसे पहले आपको अपने रोजाना कि जिंदगी में बदलाव करने होंगे जैसे कि अपने चेहरे पर आप जो भी तेल लगाते हैं उसको लगाना बंद कर दें और ऑयली यह चीजें एवं बसा युक्त और दूध से बनी चीजों को खाना कम कर दें। एवं खाने में ज्यादातर सलाद का प्रयोग करें। यह सब बदलाव करने से आपको कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

तो आइए जानते हैं कील मुहांसों को हटाने के घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं उनके बारे में विस्तार से-

कील मुहासे मिटाने के घरेलू उपाय । kil Muhase Hatane ke gharelu upay

कील मुंहासे आपको बहुत ज्यादा हो रहे हैं और उनका दर्द बहुत होता है अगर आप ज्यादा परेशान है तो डॉक्टर से संपर्क करें एवं कील मुंहासे को ठीक करने के लिए हमने आपको 10 तरीके बताए हैं आप उनमें से किसी एक को अपनाएं। जो भी आपको अच्छा लगे। तो आइए जानते हैं कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय-

1. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कार्य के कील मुंहासे हटाने

Alowera
एलोवेरा के कील मुंहासे के लिए फायदे

एलोवेरा एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो त्वचा के कई प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए सदियों से उपयोग किया जा रहा है। एवं कील मुहांसों को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद है। आपके चेहरे पर फोड़ा-फुंसी, कील-मुंहासे, दाग-धब्बे को ठीक करने के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप ताजा एलोवेरा लेकर उसका जेल निकालकर चेहरे पर लेपन करें और इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें इसके बाद चेहरे को धो लें। जैसा आप एक-दो हफ्ते तक करेंगे तो आपको कील मुहांसों को फायदा मिलेगा एवं चेहरा साफ और गोरा और चमकदार करेगा।

2. तुलसी के पत्तों का पेस्ट लगाने से कील मुंहासे हटाए

Tulsi
तुलसी के पत्ते

चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे दाग धब्बे को साफ करने के लिए तुलसी के पत्ते आपको बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। तुलसी के पत्ते एक आयुर्वेदिक औषधि है और यह आपके घर पर आसानी से मिल जाएगी।

तुलसी के पत्तों को लेकर उन्हें पीसकर अच्छा पेस्ट बना लें और पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं और जब सूख जाए तो इससे पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें। ऐसा आप एक-दो हफ्ते तक करेंगे तो आपको कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

3. चेहरे पर अंडे का लेप लगाकर कील मुहांसों से पाएं छुटकारा

अंडा बहुत ही फायदेमंद होता है जिसमें कई प्रकार की प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं एवं कील मुहांसों को ठीक करने के लिए अंडे का लेप बहुत ही फायदेमंद है।

आपको एक कच्चा अंडा लेकर प्लेट में तोड़ लेना है और इसमें से जो भी पीला कलर का बेस्ट होता है उसे अलग कर देना है एवं जो भी ले बचेगा उसको आपको चेहरे पर लगाना है और इस लेख को आपको शाम को सोते समय लगाना है एवं सुबह उठकर धो लेना है ऐसा आप एक-दो हफ्ते तक करेंगे तो आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएंगे। कील मुंहासे को ठीक करने में बहुत फायदा मिलेगा।

4. नींबू का रस और गुलाब जल का लेप लगाने से कील मुंहासे से छुटकारा

नींबू और गुलाब जल का लेप लगाने से कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा एवं बहुत ही फायदे देखने को मिलेगा। क्योंकि नींबू हमारे ऑइली चेहरे को साफ करता है एवं गुलाब जल चेहरे को ठंडक और साफ करता है।

आपको एक नींबू को काटकर उसका रस और गुलाब जल एक कटोरी में दोनों को अच्छे से मिलाना है और रुई के माध्यम से अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाना है और इसको आपको रात को सोते समय लगाना है और सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है ऐसा आपको एक हफ्ता तक करना है आपको फायदा देखने को मिलेगा।

5. नीम का इस्तेमाल करके कील मुंहासे हटाने के उपाय घरेलू उपाय

images 28
Neem ki patti

नीम एक ऐसा आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग बहुत से लोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। एवं नीम का उपयोग चेहरे पर होने वाले फोड़ा फुंसी और कील मुहांसों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

नीम की पत्तियां लेकर आपको उनका पेस्ट तैयार करना है और उसका लेप चेहरे पर लगाना है। या फिर नीम के पेड़ से छिलका निकाल कर उन्हें पीस कर पेस्ट बनाना है और इसे अपनी चेहरे पर अच्छी तरह लगाना है। लगाने के बाद लगभग 1 घंटे में यह सूख जाएगा तो आपको इसे धो लेना है ऐसा आप 8 से 10 दिनों तक करें आपको कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

6. नारियल तेल और कपूर लगाकर कील मुंहासे हटाए

गरी का तेल बहुत ही फायदेमंद है गरीब तेल को खाया भी जाता है और लगाया भी जाता है। एवं कपूर शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आपको गरी का तेल और कपूर पीसकर मिलाना है और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाना है और लगाने के बाद आप इसे 1 घंटे बाद चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ कर ले इसे धोने के लिए आप किसी फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

7. शहद का लेप लगा पर कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

Sahad
Sahad

शहद एक ही बहुत ही उपयोग किया जाने वाला पदार्थ है और यह पूर्णता प्राकृतिक होना चाहिए तो इसके फायदे और अधिक देखने को मिलते हैं। आपको अपने चेहरे पर शहद का लेप अच्छी तरह लगाना है और 1 घंटे बाद से धोकर कोई भी हर्बल मोस्चराइजर्ड लगाएं और ऐसा आप एक-दो हफ्ते तक लगातार करें आपको कील मुहांसों को ठीक करने के लिए फायदा मिलेगा।

8. खीरे का उपयोग करके कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

खीरा एक बहुत ही अच्छा फायदेमंद होता है एवं कील मुहांसों एवं चेहरे को गोरा और चमकदार करने के लिए खीरा बहुत ही फायदेमंद है। अगर आपकी मुहांसों और चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो आज खीरे का इस्तेमाल रोजाना सलाद के रूप में करें और खीरे का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लेप लगाएं ऐसा करने से आपको कील मुंहासे एवं चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे को फायदा मिलेगा एवं चेहरा गोरा और चमकदार होगा।

9. भाप की सिकाई से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

सबसे पहले आप एक किसी कटोरे में पानी ले और उसे गैस या फिर चूल्हे पर उबालें जैसे ही भाप निकलने लगे तो आप कपड़े की वोट बनाकर अपने शरीर पर भाप ले। और आप ऐसा सावधानीपूर्वक करें। आप रोजाना करेंगे तो कील मुहांसों को ठीक करने में फायदा मिलेगा।

10. हल्दी का लेप लगाकर मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

Haldi
Haldi

हल्दी त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होती है एवं आप हल्दी और एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे एक-दो घंटे तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को अच्छी तरह धो लें ऐसा आप हफ्ते में रोजाना करें आपको कील मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

आशा करते हैं कि कील मुहांसों को ठीक करने के लिए आपको कोई ना कोई घरेलू उपाय पसंद आया होगा अगर आप कील मुहांसों से ज्यादा परेशान है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें एवं शुरुआती कील मुंहासे हैं तो आप इन सभी घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए इस ब्लॉग पर आते रहिए क्योंकि हम इस ब्लॉग पर इसी प्रकार की जानकारी शेयर करते हैं एवं आप इस लेख को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कर सकती हैं।

1 thought on “10 कामगार कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय | kil Muhase Hatane ke gharelu upay”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *