रागी क्या है? इसके उपयोग, फायदे एवं नुकसान | Ragi in hindi

Ragi in hindi kya he uses benefits and side effects

रागी एक बहुत ही लाभदायक एवं पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर रागी क्या है? इसकी पैदावार कहां कहां होती है। इसका क्या बनता है। इसके पोषक तत्व एवं फायदे क्या है? एवं इसे और किन-किन नामों से जाना जाता है?

तो आइए जानते हैं बिना देर किए की रागी क्या है विस्तार से-

रागी क्या है? | What is Ragi in hindi

रागी एक बहुत ही लाभदायक अनाज है। जो कि सरसों जैसा होता है। इसमें सबसे ज्यादा अमीनो अम्ल, मेथोनायन, कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से पाया जाता है। जो कि स्टार्च वाले अनाज में पाया जाता है। इसके साथ साथ इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

रागी एक कड़क अनाज है। यह खराब नहीं होता है एवं इसका उत्पादन बहुत से देशों में होता है एवं भारत में हिमालय की ऊंचाइयों पर गाया जाता है। इसकी फसल लगभग 1 वर्ष में पक कर तैयार होती है।

इसका उपयोग भारत के आंध्र प्रदेश कर्नाटक आदि राज्यों में किया जाता है एवं इससे डबल रोटी बाटी चोखा आदि रेसिपी बनाई जाती है। रागी को मडुआ नाम से भी जाना जाता है एवं इसे अंग्रेजी भाषा में फिंगर मिलेट (Finger Millet) तथा मराठी में नाचणी नाम से जाना जाता है।

रागी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

रागी अनाज में अमीनो अम्ल मेथोनाइन पाया जाता है एवं प्रति 100 ग्राम रागी में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-

कार्बोहाइड्रेट 72 ग्राम
प्रोटीन7.3 ग्राम
वसा1.3 ग्राम
खनिज2.7 ग्राम
कैल्शियम3.45 ग्राम
रेशा3.45 ग्राम
ऊर्जा327 किलोकैलोरी

रागी के उपयोग | Uses of Ragi in hindi

रागी का उपयोग भारत में कर्नाटक आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में किया जाता है। एवं रागी की आटा बनाकर डबल रोटी, सादा रोटी बनाई जाती है एवं मजे से खाई जाती है।

भारत में यह मानना है कि रागी का उपयोग ज्यादातर किसी बीमार व्यक्ति के लिए किया जाता है। एवं राखी को धोकर जिसका छिलका निकाल दिया जाता है और इसकी खिचड़ी बनाकर बीमार व्यक्ति के लिए खिलाई जाती है।

रागी का उपयोग छोटे बच्चों के लिए भी किया जाता है। रागी को धोकर पीसकर दूध में मिलाकर पकाकर खिलाया जाता है।

रागी से बहुत सी रेसिपी बनाई जाती है जैसे कि हलवा, डोसा, इडली, बाटी आदि।

रागी के फायदे | Benefits of Ragi in hindi

  • रागी एक प्राकृतिक अनाज है एवं हल्का खाना है इसका दलिया खिचड़ी मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • रागी में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • रागी ( Ragi ) का सेवन अमीनिया के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है। अमीनिया के रोगी इसका सेवन दलिया या खिचड़ी बनाकर करें।
  • रागी का सेवन वजन कम करने (Weght loose) के लिए उपयुक्त है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक वसा पाया जाता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए रागी फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं में कमजोरी की वजह से बच्चे के लिए दूध कम होता है उनके लिए फायदेमंद है।
  • रागी ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। ब्लड प्रेशर के मरीज इसकी रोटी बनाकर खाएं तो उन्हें बहुत फायदा होगा।
  • शुगर के मरीजों के लिए रागी का सेवन उपयुक्त है क्योंकि इसमें नाम मात्र की शुगर पाई जाती है।
  • रागी एक हल्का खाना है जिससे चमकदार त्वचा एवं जवा देखने में सहायक होता है।

रागी के नुकसान | Side effects Of Ragi in hindi

रागी एक प्राकृतिक अनाज है। जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रागी का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। पथरी, यूरिनरी कैलकुली के मरीजों के लिए यह थोड़ा नुकसानदायक होता है। एवं इन मरीजों के लिए गाड़ी की सलाह नहीं दी जाती है।

रागी एक फायदेमंद अनाज है इसका सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से आपको दस्त, उल्टी, चक्कर जैसे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

रागी से संबंधित प्रश्न-उत्तर

रागी क्या है? एवं इसके कौन-कौन सी खाने की चीजें बनती हैं?

रागी एक अनाज है एवं इससे सादा रोटी डबल रोटी खिचड़ी दलिया य सी रेसिपी बनती है।

रागी खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

रागी का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारियां ठीक होती हैं। रागी फायदेमंद एवं पोषक तत्व वाला अनाज है।

रागी का बाजार में क्या भाव है?

रागी बाजार में सामान्यता 100 से ₹200 केजी में मिल जाती है।

रागी की फसल कहां उगाई जाती है?

रागी की फसल अफ्रीका एवं एशिया के बहुत से देशों में उगाई जाती है एवं भारत में हिमालय के पर्वतीय स्थानों पर बहुत ज्यादा उगाई जाती है जहां सूखे क्षेत्र होते हैं।

रागी का इंग्लिश नाम क्या है?

रागी का इंग्लिश नाम Finger Millet है।

राखी को मराठी में क्या कहते हैं?

रागी को मराठी में नाचनी कहते हैं। एवं मडुआ भी कहते हैं।

तो यह थी रागी के बारे में जानकारी आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप राखी से संबंधित और कुछ सवाल जवाब करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इन्हें भी पढ़ें- कॉर्नफ्लोर क्या है। इसके उपयोग व फायदे
अरारोट क्या है एवं इसके उपयोग व फायदे

4 thoughts on “रागी क्या है? इसके उपयोग, फायदे एवं नुकसान | Ragi in hindi”

  1. Pingback: कॉर्नफ्लोर कैसे बनता है, उपयोग, फायदे | Cornflour meaning in hindi

  2. Pingback: Ararot in Hindi: जानिए आरारोट का इस्तेमाल, फायदे और यह कैसे बनता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *