ऐसे मनाएं विश्व पर्यावरण दिवस | World Environment day in hindi

World Environment day

नमस्कार आज हम बात करने वाले है विश्व पर्यावरण दिवस( World Environment day) के बारे में। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पर्यावरण दिवस क्यों और कब मनाया जाता है। एवं इसका क्या महत्व है और इसकी शुरुआत कब से हुई। एवं पर्यावरण दिवस हमें कैसे मनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

तो आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस (WED) हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है एवं इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी एवं संयुक्त राष्ट्र संघ इसे बहुत धूमधाम से मनाता है एवं पर्यावरण में सुधार करने के विचार प्रकट करता है।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास | World Environment day history in Hindi

पर्यावरण को बचाने के लिए एवं प्रकृति को बरकरार रखने के लिए 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर एक सभा का आयोजन किया गया। एवं इसी सभा में पर्यावरण को बचाने एवं इसमें सुधार करने के सुझाव दिए गए एवं इस पर विचार किया गया। और यह प्रक्रिया लगभग 2 वर्ष तक चलती रही।

5 जून सन 1974 को एक विशाल आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण को सुधार करने के सुझाव दिए गए एवं इसमें कई देशों ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया और संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने अपनी सदस्यता निभाई। एवं इसी वर्ष से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा।
आपको बता दें कि इस सम्मेलन में लगभग 143 से ज्यादा देश हिस्सा लेते हैं एवं कई सामाजिक व्यवसायिक एवं पर्यावरण से संबंधित विषयों पर बातचीत करते हैं एवं पर्यावरण की सुरक्षा और इसमें सुधार करने पर विचार विमर्श करते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व | World Environment day significance in hindi

पर्यावरण से ही जीवन है एवं यह प्रकृति की देन है हमें इसको स्वच्छ एवं इसकी सुरक्षा करनी चाहिए। एवं आने वाली चुनौतियां से हमें सामना करने के लिए तैयार करने में विश्व पर्यावरण दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। पर्यावरण को सुधारने एवं इसकी रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण में सुधार करने एवं स्वच्छता आदि में सुधार करने के लिए पर्यावरण दिवस( world Environment day) मनाना बहुत ही आवश्यक है एवं 5 जून पर्यावरण दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ऐसे मनाएं विश्व पर्यावरण दिवस

  1. विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आप पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करें।
  2. इस दिन आप पेड़ पौधे लगाएं एवं उनकी लगातार रक्षा करें एवं इसके लिए लोगों को भी जागरूक करें।
  3. आप अपने आसपास की गंदगी की सफाई करें एवं बीमारियों से बचें क्योंकि आज के दौर में कोरोनावायरस जैसी बीमारियां से बचने के लिए लोगों को जागरूक करें।
  4. कहते हैं जल ही जीवन है तो आप हमेशा पानी की बचत करें एवं पानी को व्यर्थ ना बहने दें।
  5. बिजली का कम से कम उपयोग करें।
  6. पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है इसका उपयोग बहुत ही कम करें एवं इसके लिए लोगों को जागरूक करें।
  7. प्रकृति से लुप्त हो रही कई जीवों की प्रजातियां की रक्षा करें एवं उनके बारे में लोगों को।

यह सब काम करके आप एक अच्छा विश्व पर्यावरण दिवस मना सकते हैं। क्योंकि पर्यावरण से ही हमारा जीवन है अगर इससे कुछ होता है तो हमें सबसे पहले इसका असर होगा। वर्तमान में आप देख ही रहे हो कि कोरोनावायरस किस तरह अपना कहर ढा रहा है। एवं इसी के साथ तूफान आ रहे हैं।

मैं तो आपसे यही कहना चाहूंगा कि आप इस लेख को पढ़कर इसे अपने जीवन में जरूर उतारें एवं अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। और हमें कमेंट करके बताएं कि आप पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित सवाल जवाब | World Environment day FAQ in hindi

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।

पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब से हुई?

पर्यावरण दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम 1974 में हुई।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है।

2020 विश्व पर्यावरण दिवस टीम की बात करें तो इस वर्ष घर पर ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है कोरोना वायरस के चलते कोई इवेंट नहीं रखा गया है।

पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है?

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रथम पर्यावरण विश्व सम्मेलन कहां हुआ?

प्रथम विश्व पर्यावरण सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम में हुआ।

1 thought on “ऐसे मनाएं विश्व पर्यावरण दिवस | World Environment day in hindi”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *