MTP Kit का उपयोग करने का तरीका, साइड इफेक्ट्स और लाभ | MTP Kit use in hindi

MTP Kit use in hindi side effects in

इस लेख में हम आपको बताएंगे एम टी पी किट (MTP Kit use in hindi)के बारे में। तो MTP Kit को Cipla कंपनी बनाती है और इसका प्रयोग गर्भपात के लिए किया जाता है। यह दवा 63 दिन से कम दिन की प्रेगनेंसी को रोकने या खत्म करने के लिए उपयोग की जाती है। आइये इस ड्रग के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि यह कहाँ इस्तेमाल होती है, कैसे काम करती है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं? नीचे के लेख में आप जानेगे MTP Kit के लाभ, उपयोग करने के तरीके, खुराक और साइड इफेक्ट्स, नुकसान के बारें में।

MTP Kit Tablet का उपयोग किन लक्षणों में किया जाता है।

इस टेबलेट का उपयोग अनचाहे गर्भ को खत्म करने के लिए उपयोग किया जाता है। जिसकी अवधि (9 सप्ताह) 63 दिन से कम होनी चाहिए।

MTP Kit में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

इस दवाई मे Mifepristone और Misoprostol का उपयोग किया जाता है।

MTP Kit कैसे काम करती है-

यह दवा दो दवाओं के संयोजन से बनी है जिसमें से एक दवा प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव को खत्म करती है जोकि गर्भावस्था बनाये रखता है (क्योंकि यह हार्मोन महिलाओं में गर्भावस्था के लिए आवश्यक होता है)। और दूसरी गर्भपात के लिए प्रेरक करती है। इसप्रकार यह दवा प्रेगनेंसी को खत्म कर देती है। यह दवा 63 दिन से कम, दिन की प्रेगनेंसी को रोकने या खत्म करने के लिए उपयोग की जाती है।

MTP kit को उपयोग करने की विधि | MTP kit use in hindi

सबसे पहले गर्भावस्था के पता चलने के बाद डॉक्टर की सलाह पर इसे लें। गर्भावस्था का पता या पुष्टि करने के लिए पेल्विक अल्ट्रासाउंड स्कैन कराएं। गर्भपात करने के लिए 1 गोली मीफेप्रिस्टोन (Mifepristone) की पहले लें। इसको खाली पेट लेना है। इसके बाद 24 से 48 घंटे के बाद मिसोप्रोस्टॉल (Misoprostol) 4 गोलियां लें। (इन 4 गोलियों को मुंह से लिया जा सकता है या फिर इन्हें योनि में डालकर लिया जाता है )दर्द अधिक होने पर हर 6-8 घंटों में ब्रूफेन लें सकती है। एस्प्रिन को नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह खून को पतला करती है।

गोली लेने के कुछ घंटों (3-4) के बाद तेज दर्द के साथ ब्लीडिंग शुरू हो जाती है जिसमें टिसू और क्लोट्स हो सकते है। ब्लीडिंग कुछ दिन तक ज्यादा मात्रा में हो सकती है। आपकी ब्लीडिंग मासिक धर्म से ज्यादा होनी चाहिए। इस गर्भपात के बाद अगला पीरियड्स कुछ महीने तक असामान्य हो सकता है। अगर ऐसा ज्यादा महीने तक होता है। तो स्त्री रोग के डॉक्टर से मिलें। यह जरूरी है कि 15 दिन बाद डॉक्टर के पास जाकर अल्ट्रासाउंड और अन्य सभी आवश्यक टेस्ट करवाना चाहिए एवं एबॉर्शन सही से हुआ की नहीं इसकी भी पुष्टि कर लेना चाहिए।

MTP Kit के साइड इफेक्ट्स | MTP kit side effects in hindi

MTP kit का इस्तेमाल करने से आपको कई सारे साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं लेकिन ये साइड इफेक्ट्स आपको हमेशा महसूस नहीं होंगे। जब भी आपको नीचे बताये गये साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • योनि से अधिक ब्लीडिंग होना: योनि से अधिक ब्लीडिंग हो सकती है जो कि 4 से 8 दिन तक लगातार होती है। अगर इससे ज्यादा दिनो तक होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • उल्टी : यह टेबलेट लेने के बाद अगर आपको उल्टी होती है। तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • जी मिचलाना
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • कमजोरी होना
  • यौन संक्रमण
  • बुखार आना
  • दस्त
  • पेट दर्द
  • भूख की कमी
  • दिल की धड़कन का तेज होना
  • पसीना आना

एम टी पी किट (MTP Kit ) के इस्तेमाल में सावधानियां

इसका इस्तेमाल करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

  • यह दवा 63 दिन से कम की प्रेगनेंसी को रोकने के लिए बनाई गयी है। अतः इससे अधिक दिन होने पर इस दवा का इस्तेमाल न करें।
  • अगर आपको इसमें मौजूद सामग्री से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल ना करें या फिर डॉक्टर से सलाह लें।
  • स्तनपान के समय इस टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • अगर आप पहले से ही कोई विटामिन ले रहें हैं तो इस टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • इस दवा का उपयोग 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
  • इस ड्रग को ऐल्कोहल के साथ इस्तेमाल न लें।
  • यदि आप किडनी अथवा एनीमिया रोग से ग्रसित हैं तो इस दवा को न लें।

MTP kit के विकल्प | MTP Kit Alternative

अगर आपके पास यह दवा उपलब्ध नहीं है तो इसके अलावा आप इन दवाओं का उपयोग कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं-

तो यह थी पूरी जानकारी MTP Kit Tablet के बारे में तो आपको यह जानकारी कैसी लगी और ऐसी जानकारी के लिए JanYukti -Health-beuty पर बने रहिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए एवं कमेंट करके जरूर बताएं।
धन्यवाद!

10 thoughts on “MTP Kit का उपयोग करने का तरीका, साइड इफेक्ट्स और लाभ | MTP Kit use in hindi”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *