Unwanted kit उपयोग करने का तरीका, साइड इफैक्ट्स और लाभ | unwanted kit use karne ka tarika in hindi

unwanted kit use karne ka tarika in hindi

नमस्कार! Janyukti.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। तो आज हम बात करने वाले है Unwanted kit के बारे में। तो Unwanted kit को Mankind Pharma PVT. कंपनी बनाती है और इसका प्रयोग गर्भपात के लिए किया जाता है। यह दवा 8 हफ्ते से कम, दिन की प्रेगनेंसी को रोकने या खत्म करने के लिए उपयोग की जाती है। आइये इस ड्रग के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि यह कहाँ इस्तेमाल होती है, कैसे काम करती है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं? नीचे के लेख में आप जानेगे Unwanted kit के लाभ, उपयोग करने के तरीके, खुराक और साइड इफेक्ट्स, नुकसान के बारें में।

Unwanted kit का उपयोग किन लक्षणों में किया जाता है।

इस टेबलेट का उपयोग अनचाहे गर्भ को खत्म करने के लिए उपयोग किया जाता है। जिसकी अवधि 8 हफ्ते से कम होनी चाहिए।

Unwanted Kit में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

अनवांटेड किट मे Mifepristone और Misoprostol का उपयोग किया जाता है।

Unwanted kit कैसे काम करती है-

यह दवा दो दवाओं के संयोजन से बनी है जिसमें से एक दवा प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव को खत्म करती है जोकि गर्भावस्था बनाये रखता है (क्योंकि यह हार्मोन महिलाओं में गर्भावस्था के लिए आवश्यक होता है)। और दूसरी गर्भपात के लिए प्रेरक करती है। इसप्रकार यह दवा प्रेगनेंसी को खत्म कर देती है। यह दवा 8 हफ्ते से कम, दिन की प्रेगनेंसी को रोकने या खत्म करने के लिए उपयोग की जाती है।

Unwanted Kit को उपयोग करने की विधि | unwanted kit use karne ka tarika in hindi

सबसे पहले गर्भावस्था के पता चलने के बाद डॉक्टर की सलाह पर इसे लें। गर्भावस्था का पता या पुष्टि करने के लिए पेल्विक अल्ट्रासाउंड स्कैन कराएं। गर्भपात करने के लिए 1 गोली मीफेप्रिस्टोन (Mifepristone) की पहले लें। इसको खाली पेट लेना है। इसके बाद 24 से 48 घंटे के बाद मिसोप्रोस्टॉल (Misoprostol) 4 गोलियां लें। (इन 4 गोलियों को मुंह से लिया जा सकता है या फिर इन्हें योनि में डालकर लिया जाता है )दर्द अधिक होने पर हर 6-8 घंटों में ब्रूफेन लें सकती है। एस्प्रिन को नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह खून को पतला करती है। गोली लेने के कुछ घंटों (3-4) के बाद तेज दर्द के साथ ब्लीडिंग शुरू हो जाती है जिसमें टिसू और क्लोट्स हो सकते है। ब्लीडिंग कुछ दिन तक ज्यादा मात्रा में हो सकती है। आपकी ब्लीडिंग मासिक धर्म से ज्यादा होनी चाहिए। इस गर्भपात के बाद अगला पीरियड्स कुछ महीने तक असामान्य हो सकता है। अगर ऐसा ज्यादा महीने तक होता है। तो स्त्री रोग के डॉक्टर से मिलें। यह जरूरी है कि 15 दिन बाद डॉक्टर के पास जाकर अल्ट्रासाउंड और अन्य सभी आवश्यक टेस्ट करवाना चाहिए एवं एबॉर्शन सही से हुआ की नहीं इसकी भी पुष्टि कर लेना चाहिए।

Unwanted kit के साइड इफेक्ट्स | Unwanted kit side effects in hindi

अनवांटेड किट (Unwanted kit) का इस्तेमाल करने से आपको कई सारे साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं लेकिन ये साइड इफेक्ट्स आपको हमेशा महसूस नहीं होंगे। जब भी आपको नीचे बताये गये साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • योनि से अधिक ब्लीडिंग होना | Unwanted kit bleeding: योनि से अधिक ब्लीडिंग हो सकती है जो कि 4 से 8 दिन तक लगातार होती है। अगर इससे ज्यादा दिनो तक होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • उल्टी : यह टेबलेट लेने के बाद अगर आपको उल्टी होती है। तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • जी मिचलाना
  • चक्कर आना
  • दस्त
  • पेट दर्द
  • भूख की कमी
  • दिल की धड़कन का तेज होना
  • पसीना आना
  • सिरदर्द
  • कमजोरी होना
  • यौन संक्रमण
  • बुखार आना

Unwanted Kit के इस्तेमाल में सावधानियां

इसका इस्तेमाल करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

  • यह दवा 8 हफ्ते से कम की प्रेगनेंसी को रोकने के लिए बनाई गयी है। अतः इससे अधिक दिन होने पर इस दवा का इस्तेमाल न करें।
  • अगर आपको इसमें मौजूद सामग्री से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल ना करें या फिर डॉक्टर से सलाह लें।
  • स्तनपान के समय इस टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • अगर आप पहले से ही कोई विटामिन ले रहें हैं तो इस टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • इस दवा का उपयोग 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
  • इस ड्रग को ऐल्कोहल के साथ इस्तेमाल न लें।
  • यदि आप किडनी अथवा एनीमिया रोग से ग्रसित हैं तो इस दवा को न लें।

unwanted kit use karne ka tarika in hindi: वीडियो देखें-

अनवांटेड किट यूज करने की वीडियो | वीडियो सोर्स- Myupchar

तो ये थी पूरी जानकारी Unwanted kit Tablet के बारे में तो आपको यह जानकारी कैसी लगी और ऐसी जानकारी के लिए JanYukti -Health-beuty पर बने रहिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए एवं कमेंट करके जरूर बताएं।
धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़ें –

जानिए Mifegest kit क्या है? उपयोग साइड इफेक्ट्स
जानिए डेक्सोरेंज सिरप के फायदे, साइड इफेक्ट्स, उपयोग

56 thoughts on “Unwanted kit उपयोग करने का तरीका, साइड इफैक्ट्स और लाभ | unwanted kit use karne ka tarika in hindi”

  1. Sabse pahle aapko pregnancy test karna h agar positive aye tabhi kit le
    Sabse pahle ek goli leni h baddi wali
    Fir 48 hour baad 3 goli ek sath leni h fir last goli 1 ghante baad leni h aapki abortion ho jayegi 100% Agar koe samasya ho to Doctor se sampark kare
    Aur kuchh dino tak to kuchh na kuchh dard to hoga hi kyuki maja ki saja to bhugatni hi padegi taaki agli baar thoda sambhal k kadam uthayenge

  2. Pingback: L-Hist Tablet के फायदे, उपयोग, नुकसान एवं पूरी जानकारी | L-Hist Tablet uses in Hindi

  3. Pingback: Montina-L Tablet के फायदे, उपयोग, नुकसान एवं पूरी जानकारी | Montina-L Tablet uses in Hindi

  4. Pingback: Mifegest Kit Tablet क्या है? और इसका उपयोग

  5. 8 हफ्ते मेंस हुए हो गए p.t किट से जाँच की तो पॉजिटिव था unvanted kit खिलादे कोई दिक्कत तो नहीं होगा

  6. hi mem ! मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को अनवांटेड किट दिया है
    मैंने एक डॉक्टर की सलाह से अभी से 24 घंटे पहले Mifepristone की एक गोली दी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ फिर मैंने आज 24 घंटे के बाद Misoprostol की एक गोली दी है जिसे उसने अपने योनि में डाला है
    आप बताइए कि योनि में कहा तक डालना होता है दवा या अगर एक गोली योनि में डाली गई है तक दूसरी गोली कैसे देना है उसे

  7. Dr. Sahab Mai Apne gf Ko diya unwanted kit
    Pahli misopristol Dava subah dene k 24 ghante Baad 2 Goli misopristone diya phir uske 24 ghante Baad 2 Goli aur misopristone diya kya ye sahi diya hu,,
    Dusre din se MATLAB jis din misopristone 2 Goli di tab se bleeding ho rhi hai kya abortion ho gya ,, please batao please

  8. Gestarest ki मेडिसिन खाने के बाद पेट में दर्द मरोड़ हुआ उसके बाद ब्लीडिंग नहीं होगा

  9. Pingback: MTP Kit का उपयोग करने का तरीका, साइड इफेक्ट्स और लाभ | MTP Kit use in hindi

  10. मैं यह जानना चाहता हु की बहुत से लोग क्यों 10 हफ्ते की गर्भ अवस्था में क्यों ऐ दवा खा लेते हैं अतः डाक्टरो का भी ऐसा क्यों सलाह रहता है क्यों

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *